उज्जवला योजना का लाभ नहीं मिलने पर एसडीएम से की शिकायत
टिमरनी| मंगलवार को सोडलपुर के आदिवासियों ने एसडीएम पीके पांडे से शिकायत की। उनका कहना है कि वे 20 साल से गांव में रह रहे है, इसके बाद भी उन्हें उज्जवला योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उनका जाति प्रमाण पत्र नहीं बनाए जाने से यह परेशानी आ रही है। उन्होंने समस्या के समाधान की मांग की है। सोडलपुर निवासी सुकिया पति गुलाब, सुनीता पति शंकर लाल और सीमा पति बालाराम ने बताया उन्हें उज्जवला योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। महिलाओं ने समस्याओं के समाधान की मांग की है। एसडीएम पीके पांडे ने समस्या के समाधान के निर्देश दिए।