भीषण गर्मी शुरू होते ही सड़कों पर पसरा सन्नाटा
टिमरनी| नगर सहित क्षेत्र में गर्मी बढ़ती ही जा रही है। इस कारण लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है। जून के अंत में पड़ने वाली गर्मी अप्रैल के मध्य में ही पड़ रही है। दिन में तेज लपटें चल रही हैं। इस कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। गर्मी के कारण लोग घरों से बाहर निकलने में कतरा रहे हैं। लोगों का कहना है अप्रैल में ही सूरज आंखें दिखा रहा है तो मई और जून में क्या आलम होगा। वहीं गांवों में लोग बिजली कटौती से परेशान हो रहे हैं। ऐसे में दिन में पेड़ों की छांव का सहारा ले रहे हैं।