पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मतदान केंद्रों पर व्यवस्था देखें, अगर कमी है तो उसे दूर करें: एसडीएम

मतदान केंद्रों पर व्यवस्था देखें, अगर कमी है तो उसे दूर करें: एसडीएम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं की एसडीएम पीके पांडे ने समीक्षा की। उन्होंने मतदान केंद्रों के निरीक्षकों को निर्देश दिए कि वे व्यवस्था देखें, अगर कहीं कमी है तो उसे दूर करें। मतदान केंद्रों तक पहुंचने वाले रास्ते, मतदान केंद्रों पर पानी, बिजली, भवन की स्थिति की व्यवस्थाओं की जानकारी शीघ्र दें। जिससे वहां की समस्याओं को दूर किया जा सके। साथ ही जिन मतदान केंद्रों, स्थलों पर मोबाइल नेटवर्क नहीं मिलता है, ऐसे गांवों में जहां नेटवर्क मिलता है, उन पाइंटों को चिन्हित करें। 21 बिंदुओं पर चर्चा की। वहीं तहसीलदार अल्का एक्का ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों से बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों का सत्यापन करने के लिए तीन दिनों का समय दिया है।

खबरें और भी हैं...