धर्म... धनियर राजा के साथ गौरा रानी को किया विदा
सोडलपुर/ टिमरनी | गणगौर उत्सव का बुधवार को समापन हो गया। गांव सहित आसपास के गांवों में धनियर राजा और गौरा रानी को श्रद्धालुओं ने सिर पर रखकर क्षेत्र में घुमाया। इसके बाद शाम को धनियर राजा के साथ गौरा रानी को विदा कर ज्वारों को नदी में विसर्जित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।