नए सत्र से शुरू होगा विद्यार्थियों का ड्रेस कोड
शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय की जनभागीदारी की मंगलवार को बैठक हुई। इसमें तय किया गया कि नए सत्र से विद्यार्थियों का ड्रेस कोड तय किया जाएगा। साथ ही कॉलेज कैंपस में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। जिससे पूरा कैंपस कवर हो सके। सरकारी कॉलेज की जनभागीदारी की बैठक विधायक संजय शाह की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई। इसमें 2017-18 के आय-व्यय की जानकारी दी। वहीं 2018-19 का प्रस्तावित बजट अनुमोदन किया गया। बैठक में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तहत पुस्तक क्रय-विक्रय करने की बात कही है। साथ ही कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए 30 कंप्यूटर खरीदे जाएंगे। इतना ही नहीं कैंपस में भारत माता की मूर्ति भी स्थापित की जाएगी। इस दौरान प्राचार्य डॉ. आरके पाटिल, विधायक प्रतिनिधि विनीत गीते, जनभागीदारी सदस्य अरुण कुमार तिवारी, ओमप्रकाश शर्मा, सुनील गौर, एके यादव, डॉ. जेके जैन, डॉ. श्रीकांत दुबे, सुनीत काशिव सहित अन्य मौजूद रहे।
आयोजन
सीसीटीवी कैमरे लगेंगे, जनभागीदारी समिति की बैठक में लिए कई निर्णय
राष्ट्रीय प्रतिभा खोज छात्रवृत्ति में चयनित छात्राएं सम्मानित
खिरकिया| राष्ट्रीय प्रतिभा खोज छात्रवृति के लिए चयनित शासकीय कन्या माध्यमिक शाला की छात्रा लक्ष्मी रामविलास पांडे, संगीता कैलाश उमरिया, शिफा बानो नूर मोहम्मद, नेहा प्रहलाद उइके, मुस्कान सुभाष गुप्ता, फूलवती रामप्रसाद उइके को सम्मानित किया गया। जिले से 52 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इसमें 6 छात्राएं खिरकिया की है। इस दौरान जनपद अध्यक्ष जगदीश सोलंकी, नगर परिषद अध्यक्ष यशोदा पाटिल, नितिन गुप्ता, संतोष कलम, विजयसिंह देवड़ा, रामकिशन भाटी प्राचार्य अजय पाराशर, प्रधान पाठक प्रदीप कुमार रिछारिया, जीपी विश्वकर्मा, उमेश सिटोके, रामनिवास जाट मौजूद रहे।