धर्म... रनुबाई आज होगी धनियर राजा के साथ विदा
टिमरनी/ सोडलपुर| नगर सहित क्षेत्र में 9 दिनों से चल रहे गणगौर उत्सव में मंगलवार को गौरा रानी को कुएं पर पानी के लिए ले जाया गया। बुधवार को लग्न लगाने के बाद रनुबाई और धनियर राजा को विदा किया जाएगा। नगर सहित सोडलपुर, पोखरनी, चारखेड़ा, आलमपुर, सिरकंबा, नजरपुरा, मनियाखेड़ी में गणगौर उत्सव मनाया जा रहा है।