पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नगरीय क्षेत्र में पदस्थ अध्यापकों को क्रमोन्नति देने की मांग की

नगरीय क्षेत्र में पदस्थ अध्यापकों को क्रमोन्नति देने की मांग की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्य अध्यापक संघ ने सीएमओ को दिया ज्ञापन

भास्कर संवाददाता| हरदा

राज्य अध्यापक संघ के हरदा प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को टिमरनी सीएमओ एचआर खाड़े को ज्ञापन दिया। इसमें नगरीय क्षेत्र में पदस्थ अध्यापकों की क्रमोन्नति देने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया शासन और शिक्षा विभाग के आदेश के बाद भी नगरीय क्षेत्र के अध्यापकों को क्रमोन्नति का अभी तक लाभ नहीं मिल रहा है। इससे उन्हें नुकसान हो रहा है। इसके अलावा प्रतिनिध मंडल ने अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की। सीएमओ ने जल्द उचित कार्रवाई का विश्वास दिलाया। इस दौरान अध्यापक संघ जिलाध्यक्ष रामनिवास जाट, प्रांतीय सचिव हरगोविंद दुबे, जिला सचिव अनिल पगारे, रामकृष्ण गौर, मीडिया प्रभारी संजय प्रसाद, टिमरनी सचिव संतोष सिंह राजपूत, प्रवक्ता शिव काशिव, अखिलेश तारे, विजय व्यास, आरके बघेल आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...