पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसानों को मंडी में उपज बेचने पर मिलेगी Rs.265 प्रोत्साहन राशि

किसानों को मंडी में उपज बेचने पर मिलेगी Rs.265 प्रोत्साहन राशि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के तहत किसानों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। कृषि उपज मंडी में बेची गई उपज पर भी किसानों को यह प्रोत्साहन राशि मिलेगी। इसके लिए योजना के अंतर्गत किसानों को पंजीयन कराना होगा। पंजीकृत किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन कराता है, उसे 265 रुपए प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि मिलेगी। 15 मार्च से 26 मई के बीच प्रदेश की किसी भी मंडी में गेहूं की उपज चाहे न्यूनतम समर्थन मूल्य से नीचे या ऊपर बेचा हो, वह योजना के तहत पात्र होगा। किसानों के खातों में 10 जून को राशि खातों में जमा कराएगी।

मंडी में विक्रय करने वाले किसानों को 26 मई से पहले अपनी उपार्जन पंजीयन पर्ची, आधारकार्ड की प्रतिलिपि व मंडी विक्रय के अभिलेख मंडी में जमा करा सकते हैं। योजना में चना, मसूर या सरसो पर 100 रुपए प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि मिलेगी। जो 10 अप्रैल से 9 जून के बीच बेचने पर मिलेगी। किसानों को 9 जून से पहले अपनी उपार्जन पंजीयन पर्ची अन्य दस्तावेज मंडी में जमा कराना होगा।

आज से 3 समितियां करेंगी समर्थन मूल्य चना खरीदी

टिमरनी|
जिला सहकारी बैंक की तीन समितियां मंगलवार से समर्थन मूल्य पर चना खरीदी शुरू करेंगी। जिला सहकारी बैंक की मनियाखेड़ी, बाजनिया और छिदगांव मेल सहकारी समिति द्वारा चना समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। तीनों ही समितियों के प्रबंधकों ने व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली है। साथ ही किसानों को मैसेज देना भी शुरू कर दिया है। मंगलवार से तीनों ही समितियां पहले छोटे किसानों को भेज मैसेजों के आधार पर खरीदी करेगी। समितियां शासन से मिले आदेशानुसार 15 क्विंटल प्रति हेक्टयेर के हिसाब से ही खरीदी करेंगी। प्रदेश शासन 4400 प्रति क्विंटल व 100 रुपए बोनस देगी।

खबरें और भी हैं...