पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 2 साल बाद भी तजपुरा के पास सुकनी नदी के पुल पर नहीं लगाई रेलिंग

2 साल बाद भी तजपुरा के पास सुकनी नदी के पुल पर नहीं लगाई रेलिंग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करताना| हरदा-छीपानेर रोड पर तजपुरा के पास सुकनी नदी के पुल पर रेलिंग नहीं लगाई गई है। इससे हादसा होने की आशंका बनी रहती है। ग्रामीण रामभरोस, परसराम ने बताया दो साल पहले बारिश में आई बाढ़ में सुकनी नदी की रेलिंग बह गई थी, तब से अब तक जिम्मेदारों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। ग्रामीणों ने रेलिंग लगाने के लिए कई बार अधिकारियों को आवेदन भी दे चुके हैं, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पुल से दिन-रात छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही लगी रहती है। यही स्थिति टिमरनी-करताना मार्ग पर पोखरनी गांव के पास भी है। यहां भी सुकनी नदी पर बने पुल पर रेलिंग को चोरों ने चुरा लिया। पुल के दोनों ओर लगी रेलिंग के पाइप चोरी होने के बाद से ही हादसों की आशंका बनी हुई है। ग्रामीण मोहनलाल व सुरेश ने बताया जिम्मेदारों को कई बार शिकायत की गई है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। शायद अधिकारी किसी हादसे का इंतजार कर रहे हैं। इस दिशा मे लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।

खबरें और भी हैं...