पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसडीएम और तहसीलदार ने पक्षियों के लिए रखे पानी के सकोरे, अभियान चलाकर लोगों को किया जागरूक

एसडीएम और तहसीलदार ने पक्षियों के लिए रखे पानी के सकोरे, अभियान चलाकर लोगों को किया जागरूक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गर्मियों में पक्षियों को बचाने एसडीएम पीके पांडे और तहसीलदार अलका एक्का ने कायाzलय में पानी के सकोरे रखे। नगर विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य पक्षियों के संरक्षण के लिए जल पात्र रखने का अभियान चला रहे हैं।

समिति अध्यक्ष हरीश गोहिया ने बताया कि बेजुबान पक्षियों के लिए जल पात्र लगाने की मुहिम चलाकर इनके संरक्षण के लिए नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है। जल पात्र रखने से गौरैया समेत अन्य पक्षियों को मिल सकेगा। अभियान में कैलास तिल्लोरे, ब्लाॅक समन्वयक अनुपम भारद्वाज, ब्रजेश रिछारिया, पूजा सोनी, नीरज कौशल, मुनव्वर शेख, विकास रानवे, विशाल और समिति सदस्य सहयोग कर रहे हैं।

अच्छी पहल

नगर विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य पक्षियों के संरक्षण के लिए जल पात्र रखने का चला रहे अभियान

टिमरनी। पक्षियों के लिए पानी का सकोरा रखते एसडीएम।

फुलड़ी में युवाओं ने रखे जलपात्र

रहटगांव|
गर्मी बढ़ने के कारण पक्षियों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। सोमवार को ग्राम पंचायत फुलड़ी के युवाओं ने नलजल योजना से बनी की पानी की टंकी पर मिट्टी के बर्तनों में पानी रख रहे है, जिससे पक्षी गर्मी में अपनी प्यास बुझा सकें। सरपंच राजू कुमरे, सचिव ज्ञानदेव माणिक, अभिषेक गौर, रघुवीर गौर, जगदीश गौर ने पक्षियों के लिए जलपात्र रखकर पक्षियों को संरक्षण देने अभियान चलाया है।

खबरें और भी हैं...