मावे और मिठाइयों की डिमांड बढ़ी विभाग नहीं कर रहा जांच
टिमरनी| शादी-ब्याह का सीजन चल रहा है। बाजार में मावे और मिठाइयों की डिमांड बढ़ गई है। तेज गर्मी के कारण खाद्य सामग्री खराब हो रही है। उपभोक्ताओं को दूषित खाद्य सामग्री बेची जा रही है। खाद्य विभाग के अधिकारियों का ध्यान खाद्य सामग्री की जांच करने में नहीं है। तहसीलदार अलका एक्का का कहना है कि मामले में कार्रवाई करेंगे।