पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अक्षय तृतीय पर सामूहिक सम्मेलनों में बाल विवाहों पर रहेगी प्रशासन की नजर

अक्षय तृतीय पर सामूहिक सम्मेलनों में बाल विवाहों पर रहेगी प्रशासन की नजर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टिमरनी| अक्षय तृतीय पर होने वाले सामूहिक सम्मेलनों में कोई बाल विवाह न हो इसके लिए प्रशासन ने तैयारी कर ली है। अलग- अलग समितियां बनाकर सामूहिक विवाह के आयोजनों में जांच की जाएगी। बाल विवाह होते हुए मिले तो आयोजक समिति और परिवार के सदस्यों पर कार्रवाई की जाएगी। टिमरनी तहसीलदार अल्का एक्का ने बताया कि बाल विवाह पर रोक लगी है। 18 वर्ष से कम लड़की और 21 वर्ष से कम उम्र के लड़के की शादी करते हुए पाए गए तो कार्रवाई होगी। आयोजन में शामिल हो रहे जोड़ों से आयु प्रमाण पत्र लेना अनिवार्य है।

खबरें और भी हैं...