रेलवे के अंडर ब्रिज में पानी भरा होने से रहवासी परेशान
टिमरनी| रेलवे अंडर ब्रिज के नीचे बायपास पर पानी भरा होने से यहां से आवागमन में परेशान होना पड़ रहा है। वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं। पानी की निकासी नहीं होने से परेशानी जस की तस बनी हैं। वाहन चालक जमा पानी में फिसलकर गिर रहे है। इससे कपड़े और गाड़ियां खराब हो रही है। रेलवे गेट बंद होने से वाहन चालक इसी मार्ग से होकर आना जाना करते हैं।