पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जलगांव से जिसके नाम भेजा 16 लाख रुपए का चना, उस नाम की फर्म ही नहीं

जलगांव से जिसके नाम भेजा 16 लाख रुपए का चना, उस नाम की फर्म ही नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरदा। हाईवे किनारे तहसीलदार ने जब्त किया दो ट्रक चना।

10 जून के बाद होगा

निपटारा

अधिकारियों ने बताया दोनों ट्रकों में 805 बोरी चना था। यह करीब 16 लाख रुपए से ज्यादा का है। इसे बुलाने वाले ने मंडी की टैक्स चोरी की है। लेकिन इस मामले का निराकरण समर्थन मूल्य पर चल रही खरीदी के बाद ही हो सकेगा। अधिकारियों के अनुसार खरीदी समाप्त होने के बाद जो भी व्यापारी या फर्म यह चना अपने होने का दावा करेगी या प्रमाण पेश करेगी, उसे यह सौंप दिया जाएगा। उससे ही मंडी टैक्स की वसूली की जाएगी। जिससे मंडी को राजस्व का नुकसान न हो। मंडी सूत्रों के अनुसार समर्थन मूल्य पर खरीदी 10 जून तक चलेगी।

दुर्गा ट्रेडिंग नाम की

फर्म ही नहीं

जलगांव से सादी बिल बुक पर दुर्गा ट्रेडिंग कंपनी के नाम से दो ट्रक चना हरदा के लिए रविवार को रवाना हुआ। अधिकारियों को दूसरे राज्य से चना आने की जब भनक लगी तो टीम खंडवा-होशंगाबाद स्टेट हाईवे पर पलासनेर के पास पहुंची। यहां ट्रकों को इंदौर व बडवानी पासिंग के आधार रोका। अधिकारियों ने ट्रक का तिरपाल हटाकर देखा तो उसमें चना निकला। कागजातों के बारे में पूछने पर ड्राइवर ने बताया यह माल जलगांव से दुर्गा ट्रेडिंग के लिए भेजा है। अधिकारियों ने मंडी सचिव से इस फर्म के जानकारी पूछी, लेकिन इस नाम की कोई फर्म नहीं निकली।

शनिवार को भुसावल से आया चना किया था जब्त

महाराष्ट्र के भुसावल से खरीदा गया चना शनिवार को भी मंडी व राजस्व अधिकारियों की टीम ने बाड़ी मैदान के पास पकड़ा था। शनिवार देर रात वार्ड 7 में अनाज व्यापारी अनिल रामनारायण मालू के बाडी मैदान से लगे परिसर में कार्रवाई की थी। यहां 50 किलो वजन की 540 बोरियां मिलीं थीं। व्यापारी के पास कम मात्रा के बिल मिले थे। मंडी द्वारा टैक्स की गणना कर कार्रवाई की जा रही है।

ट्रक जब्त कर मंडी को सौंप दिए हैं

पड़ोसी राज्य से चना हरदा लाने की सूचना मिली थी। मक्खन भोग ढाबे के पास हाईवे पर दोनों ट्रकों की जांच की। सादी बिल बुक पर दुर्गा ट्रेडिंग हरदा के लिए भेजने की बात सामने आई, लेकिन इस नाम की कोई फर्म नहीं मिली। ट्रक जब्त कर मंडी को सौंपे हैं। 16 लाख रुपए के चने के मामले में समर्थन मूल्य की खरीदी खत्म होने के बाद कार्रवाई करेंगे। अलका एक्का, तहसीलदार, टिमरनी

खबरें और भी हैं...