सोडलपुर| जनपद पंचायत टिमरनी की ग्राम पंचायत उसकल्ली में 7 पीएम आवास के मॉडल पंचायत द्वारा बनवाए थे। बनाने वाले 37 कुशल मिस्त्रियों को आवास बनाएं लगभग 2 माह पूर्ण हो चुके हैं, लेकिन इन्हें अब तक 15 दिनों की मजदूरी नहीं मिली है। इस कारण मिस्त्री परेशान हो रहे हैं।
मिस्त्रियों ने कई बार राशि के लिए सरपंच, सचिव, जनपद सीईओ से की है, लेकिन अब तक मिस्त्रियों को राशि नहीं मिली है। मिस्त्री जितेंद्र, लक्ष्मीनारायण, राकेश गहलोत, राजेश, नाथूराम ने बताया कि प्रति मिस्त्री 3800 की राशि रुकी हुई है, लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है। राशि नहीं मिलने पर परेशान मिस्त्रियों ने सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत की है। ताकि जल्द से जल्द राशि मिल सकें।