पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छिदगांव और टेमागांव पीएम सड़क निर्माण में अवैध उत्खनन कर डाली जा रही मिट्टी बजरी

छिदगांव और टेमागांव पीएम सड़क निर्माण में अवैध उत्खनन कर डाली जा रही मिट्टी-बजरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टिमरनी। जेसीबी से खुदाई चलती हुई।

सरकारी जमीन पर पोकलेन से खुदाई

ग्राम पंचायत उंद्राकच्छ में निर्माण कार्य के लिए बिना अनुमति के सरकारी जगह से पोकलेन से अवैध रूप से मिट्टी का उत्खनन कर उसका डंपरों से परिवहन किया जा रहा है। सड़क निर्माण में पंचायत के अंतर्गत भादूगांव में नहर के 3008 कैंप के पास खेड़ी कहलाने वाली सरकारी जगह से निर्माण एजेंसी ने बाकायदा मशीन से मिट्टी खनन कर डंपरों से परिवहन किया है। उप सरपंच हरिओम किरार ने बताया उन्होंने मौके पर जाकर काम रुकवाया पटवारी को इसकी सूचना दी। तब तक 40 डंपर से अधिक मिट्टी का परिवहन हो चुका था।

खोदी जगह पर तालाब बनाने की सलाह

जिस जगह पर मशीन से मिट्टी की खुदाई की है, वहां बड़ा गड्ढा हो गया है। इस जगह को व्यवस्थित कर जल संरक्षण के लिए तालाब बनाने तहसीलदार अलका एक्का ने ग्राम पंचायत को सलाह दी है। सरपंच श्री किरार ने बताया यहां पहले रास्ता था। यहां से बारिश का पानी गांव में पहुंच जाता है। अधिक बारिश होने पर गांव में पानी भरने समस्या बन जाती है। इस समस्या के समाधान को लेकर तालाब बनाने सलाह दी है।

टिमरनी। मौके का निरीक्षण करती तहसीलदार।

गंजाल नदी से रात में हो रहा बजरी का अवैध उत्खनन

ग्राम पंचायत धौलपुरकलां के रास्ते चौकी के पास गंजाल नदी से रात में बजरी का अवैध उत्खनन किया जा रहा है। डंपरों से बजरी का परिवहन कर सड़क निर्माण में उपयोग किया जा रहा है। यह काम मिलीभगत से सांठगांठ कर किया जा रहा है। तहसीलदार ने भादूगांव के पास किए जा रहे मिट्टी खुदाई का निरीक्षण कर पंचनामा बनाया। टीम ने मौके पर मिट्टी खुदाई कार्य को रुकवा दिया। इस दौरान आरआई मोहन ठाकुर, पटवारी दिनेश सिंह, विजय कौशल समेत अन्य मौजूद रहे।

जांच के बाद कार्रवाई करेंगे

निरीक्षण के दौरान मिट्टी की खुदाई की जा रही थी, अनुमति पत्र व दस्तावेज मांगे हैं। जांच के बाद ही आगे कार्रवाई की जाएगी। अलका एक्का, तहसीलदार, टिमरनी

खबरें और भी हैं...