विकासखंड में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 5 करोड़ की लागत से 19 किमी की 8 सड़कों का डामरीकरण किया जाएगा। रहटगांव में नजरपुरा नहर से कपासी 3.59 किमी, नांदवा से पड़वा 980 मी., टेमागांव से कपासी 2.50 किमी, कपासी से जोगीखेड़ा 1.50 किमी, टेमागांव से बरुड़ घाट 5 किमी, टिमरनी से लहाड़पुर 1.41 किमी, लहाड़पुर से बहराखेड़ी 2.50 किमी, कासरनी से सिंघनपुर 1 किमी सड़क का डामरीकरण किया जाएगा। यह कार्य सिवनी बनापुरा की विनोद जैन कंपनी के द्वारा किया जाएगा। इसका अप्रैल 2018 में एग्रीमेंट हो चुका है और कंपनी को एक साल में इन सड़कों का निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा।
सड़कों के डामरीकरण हो जाने पर बारिश में आवागमन सुविधाजनक हो सकेगा। सुनील दुबे ने कहा क्षेत्र की जनता ने विकास कार्य को गति देने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, लोक निर्माण मंत्री रामपाल सिंह, विधायक संजय शाह का आभार माना है। वहीं दुबे ने अभिजीत शाह पर आरोप लगाया कि विधायक शाह द्वारा किए गए विकास कार्यों से दुखी होकर इन कार्यों को अपनी सफलता बताकर जबरन वाहवाही बटोरने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन क्षेत्र की जनता इस बात को बखूबी समझती है।