रहटगांव| टिमरनी की उप मंडी रहटगांव में करीब 400 मीटर
रहटगांव| टिमरनी की उप मंडी रहटगांव में करीब 400 मीटर लंबी बाउंड्रीवॉल का निर्माण 25 लाख की लागत से किया जाएगा। बुधवार को मंडी परिसर में बाउंड्रीवॉल का भूमिपूजन किया। बाउंड्रीवॉल के बनने से मंडी में सुरक्षा व्यवस्था में इजाफा होगा। अब तक बाउंड्रीवॉल के नहीं बनने से किसानों और व्यापारियों को काफी परेशान होना पड़ रहा था। मवेशी अनाज में मुंह मारते थे। वहीं अनाज के चोरी होने का डर भी सताता रहता है। इस दौरान मंडी अध्यक्ष ब्रजमोहन छापरे, सदस्य माखन पटेल, गंगाराम गुर्जर, ओपी शुक्ला मौजूद रहे।