पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खरीदी में धांधली करने वालों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग

खरीदी में धांधली करने वालों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टिमरनी | मंगलवार को हुई जनसुनवाई में किसान ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को लिखित आवेदन दिया। इसमें जिला सहकारी बैंक शाखा हरदा, सिराली, खिरकिया और रहटगांव के समर्थन मूल्य खरीदी केंद्रों पर किसानों के साथ की गई धांधली में संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों पर आपराधिक मामला दर्ज करने मांग की। आवेदक किसान योगेश तिवारी ने बताया जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी में किसानों के साथ केंद्रों पर जमकर की गई धांधलियां उजागर हुईं हैं। अधिकारियों ने जांच के दौरान गेहूं, चना का अधिक तौल करना पाया और कार्रवाई की औपचारिकता निभाते हुए पंचनामा एवं प्रकरण बना लिए। लेकिन किसी भी केंद्र प्रभारी व उनके सहयोगियों पर किसानों से की जा रही दिन-दहाड़े लूट को लेकर आपराधिक केस दर्ज नहीं किया। उल्टे किसानों पर ही मामला दर्ज करने साजिश रची। मुख्यमंत्री से शाखाओं से संबंधित खरीदी केंद्रों पर हुई धांधली की जांच की मांग करते हुए दोषियों पर प्रकरण दर्ज कर उनकी संपत्ति की जांच कराने की मांग की।

खबरें और भी हैं...