मेरिट में आने वाले छात्रों का किया सम्मान
हरदा| सरस्वती विद्या मंदिर में बुधवार को दसवीं-बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में प्रदेश और जिला प्रावीण्य सूची में स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस मौके पर डाॅ. गोविंद रमानी, प्रेमानंद कालरा, नगर बाल विकास समिति के सचिव घनश्यामदास सोमानी मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक राधा स्वामी हाईस्कूल टिमरनी के छात्र मेहर प्रतीक कालरा पिता प्रेमानंद कालरा ने दसवीं में प्रदेश में पांचवां, शासकीय हाईस्कूल खामपड़वा के छात्र गोविंद मालवीय पिता महेश प्रसाद मालवीय ने छठवां, सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र मुदित शकरगाय पिता प्रदीप कुमार ने सातवां स्थान हासिल किया है। इसी तरह जिला स्तर पर सरस्वती विद्या मंदिर की छात्रा आयुषी गोल्या पिता कैलाश गोल्या ने प्रथम, वर्षा करोडे़ पिता शिवनारायण करोड़े ने द्वितीय स्थान हासिल किया। सभी छात्र-छात्राओं को आमंत्रित अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न एवं साहित्य भेंट कर सम्मानित किया।