आंधी के साथ हुई बूंदाबांदी
आंधी के साथ हुई बूंदाबांदी
टिमरनी| नगर में बुधवार दोपहर में मौसम में आए अचानक बदलाव से तेज हवा, आंधी चली। हालांकि इससे कोई नुकसान की खबर नहीं मिली है। हवा, आंधी के साथ ही कुछ देर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। सुबह से तेज गर्मी के बाद दोपहर में आसमान में बादल छा जाने से गर्मी में कुछ राहत मिली और दोपहर 3 बजे के बाद तेज हवा, आंधी चलने लगी। इसी के साथ हल्की बूंदाबांदी भी शुरू हो गई।