पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उत्कृष्ट स्कूल में प्रतिभावान विद्यार्थियों का किया सम्मान

उत्कृष्ट स्कूल में प्रतिभावान विद्यार्थियों का किया सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टिमरनी| उत्कृष्ट स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें 10वीं, 12वीं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कला संकाय में जिला मेरिट में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मोर सिंह पिता कैलाश नाथ, कक्षा 10 वीं में 90प्रतिशत अंक अर्जित करने वाले श्रीकृष्ण पिता गोपाल सरयाम का सम्मान किया। प्राचार्य एके यादव ने कहा कि छात्रों की सफलता, कठिन परिश्रम, शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है। 10वीं का परिणाम 90 प्रतिशत और 12वीं का 98.2 प्रतिशत रहा है। विद्यार्थी प्रदीप पिता रामू कैथवास 86.8, अर्जुन पिता जाजू 82.8, विज्ञान संकाय में आयुष पिता बिंद्रा प्रसाद 85.4, नवीन पिता गंगाप्रसाद 84.2, अभिषेक पिता अर्जुन सिंह 83 प्रतिशत अंक, काॅमर्स संकाय में धीरज पिता महेश 76.6, राम पिता अनिल कुमार 69.8 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसी प्रकार 10वीं में बृजलाल पिता राधेलाल 85.5 व रामकृष्ण पिता बाबूलाल ने 83.2 प्रतिशत अंक हासिल किए। इस दौरान केएल लौवंशी, बीआरसी बीएस कटारे, बीएसी राधा गोस्वामी, पायल मालवीय, अनिल तिवारी, मुकेश उपरारिया, चंद्रकांत अग्रवाल, यशवंत दमाडे, सतीश सेजकर, अन्नूलाल चौहान, राजकपूर गौर, डीएन व्यास मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...