पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बस स्टैंड चौराहे पर ट्रांसफार्मर शिफ्ट होने से 7 घंटे बंद रही बिजली

बस स्टैंड चौराहे पर ट्रांसफार्मर शिफ्ट होने से 7 घंटे बंद रही बिजली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टिमरनी| नगर में बुधवार को 7 घंटे बिजली सप्लाई बंद रही। कारण पूरे शहर की बिजली बंद रखी गई। इस कारण लोग उमसभरी गर्मी से परेशान होते रहे। मालूम हो कि इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण का काम चल रहा है। इसके तहत बस स्टैंड पर लगे ट्रांसफार्मर बाधा बन रहे हैं। इन्हें बुधवार को हटाने का काम किया। इस कारण 7 घंटे तक बिजली बंद रही। बिजली सुबह करीब 10 से शाम 5 बजे तक बंद रही। बस स्टैंड चौराहे पर लगे ट्रांसफार्मर को शिफ्ट करने का काम चल रहा है। कटौती को लेकर बिजली कंपनी द्वारा पहले से कोई सूचना भी नहीं जारी की गई। इस कारण लोग बिजली बंद होने को लेकर कंपनी कार्यालय में फोन लगाते रहे।

खबरें और भी हैं...