ब्लॉक किसान कांग्रेस में अध्यक्ष दिनेश गुर्जर, सचिव मयंक पटेल को बनाया
टिमरनी| ब्लॉक किसान कांग्रेस कमेटी के गठन को लेकर बुधवार को रैन बसेरा में बैठक हुई। इसमें ब्लॉक किसान कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुर्जर पोखरनी, उपाध्यक्ष रामकृष्ण राजपूत उंद्राकच्छ, उमाशंकर भाटी मनियाखेड़ी, रामविलास गौर धौलपुर, आनंद तोमर कुहीग्वाड़ी, उमेश जाणी रुंदलाय, दीपक पालीवाल भादूगांव, महामंत्री ओमप्रकाश मांगुल्ले झिरीखेड़ा, शैलेंद्र सिंह तोमर गोंदागांवखुर्द, भवानी सिंह राजपूत खिड़कीवाला, संतोष राजपूत पानतलाई, जमनादास टांक गाड़ामोड़, डॉ. मधु बिजगावने चारखेड़ा, सचिव मयंक पटेल सोडलपुर, सहसचिव राजेश पचौरी टेमागांव, हरिशंकर विश्वकर्मा बिच्छापुर, देवीसिंह राजपूत झाड़बीड़ा, आलोक पारे सौताड़ा, अर्जुन सिंह राजपूत सामरधा, ज्ञान सिंह यदुवंशी गाड़ामोड़ खुर्द, दिनेश राजपूत लाखाखेड़ी, कार्यकारिणी सदस्य भागीरथ मुंशी, रूप सिंह राजपूत, कैलाश बागरे, मनोहर पटेल, नंदराम कलम, प्रेमनारायण भाटी, जगदीश बाजोलिया, रामगोपाल बांके को नियुक्त किया है। इस दौरान जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पवार, विधायक आरके दोगने, प्रदेश महामंत्री हेमंत पटेल, किसान कांग्रेस अध्यक्ष रविशंकर शर्मा, पूर्व नपाध्यक्ष हेमंत टाले, अरुण जायसवाल मौजूद रहे।