टिमरनी| स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को बीएमओ डॉ. एमके चौरे ने सोडलपुर में संचालित दवाखाने का निरीक्षण किया। डॉ. चौरे ने बताया सोडलपुर में कान्हा बाबा चौक के पीछे डॉ. श्यामल विश्वास दवाखाना संचालित करते पाए गए। जांच कर प्रतिवेदन बनाते हुए दवाखाना संचालन के संबंध में जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा है। गांव में क्लीनिक संचालित कर रहे संचालक से उनके मान्यता व अन्य आवश्यक प्रमाण प्रस्तुत करने को कहा है। उन्होंने कहा यदि आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करते हैं तो उन पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो कि शनिवार को बीएमओ डॉ. एमके चौरे ने करताना में संचालित दो दवाखानों का निरीक्षण किया था।