नालियों में जमा कचरा, पनप रहे मक्खी-मच्छरों से लोग परेशान
टिमरनी| नगर पंचायत के जिम्मेदारों की अनदेखी के कारण लोग परेशान हैं। स्वच्छता अभियान में सड़कों की सफाई तो की जा रही है, लेकिन नालियों की सफाई नहीं की जा रही। इस कारण नालियों में जगह-जगह कचरा जमा हो गया है। इससे गर्मी में मक्खी-मच्छर पनप रहे हैं। लोगों में बीमारी फैलने की आशंका है। नालियों में कचरा जमा होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। स्वच्छ भारत अभियान के तहत रात में सड़कों की सफाई कराई जा रही है।