पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छह माह में पेवर ब्लाक लगाने का काम अधूरा फुटपाथ पर दुकानदारों ने किया कब्जा

छह माह में पेवर ब्लाक लगाने का काम अधूरा फुटपाथ पर दुकानदारों ने किया कब्जा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पैदल यात्री हो रहे हादसों के शिकार, जाम से चालक परेशान

सूर्या टॉवर से बस स्टैंड चौराहे के बीच बने

भास्कर संवाददाता | टिमरनी

शहर की प्रमुख सड़कों के दोनों ओर फुटपाथ पर राहगीरों की सुविधा के लिए पेवर ब्लाक लगाए हैं। इसमें सूर्या टॉवर से बस स्टैंड चौराहे के बीच के फुटपाथ पर दुकानदारों ने अतिक्रमण कर कब्जा कर लिया है। इस कारण जगह की कमी से पैदल यात्री सड़कों पर चल रहे हैं। ऐसे में वे हादसों के शिकार हो रहे हैं। वहीं बार-बार जाम लगने से वाहन चालक भी परेशान हैं।

जानकारी के अनुसार नगर पंचायत ने सूर्या टॉवर से बस स्टैंड चौराहे तक 20 लाख रुपए से पेवर ब्लाक लगाने का काम दिसंबर 2017 में शुरू हुआ, लेकिन यह काम छह माह बाद भी पूरा नहीं हो सका। इससे पहले ही दुकानदारों ने अपना सामान रखकर अतिक्रमण कर लिया है। इससे सड़कों पर यातायात का दबाव बढ़ गया है। नगर पंचायत ने शंकर मंदिर प्रांगण, जैन मंदिर प्रांगण, यशवंत मेरिज गार्डन से लेकर थाने के पीछे की ओर के रास्ते तक पेवर ब्लाक लगाए जाने की तैयारियां की है।

खबरें और भी हैं...