पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एक अप्रैल से ऑनलाइन हो रहे रजिस्ट्रेशन

एक अप्रैल से ऑनलाइन हो रहे रजिस्ट्रेशन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक अप्रैल से ऑनलाइन हो रहे रजिस्ट्रेशन

भास्कर संवाददाता| टिमरनी
नगर पंचायत में भवन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया ऑनलाइन हो रही है। इससे आवेदकों को आवेदन करने में आसानी होगी। सीएमओ एचआर खाड़े ने बताया यह प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू की है। इससे सात दिनों में आवेदकों को ऑनलाइन स्वीकृति मिलेगी। इससे लोगों को अब आवेदन करने के लिए नगर पंचायत के चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।

नागरिक ऑनलाइन आवेदन कर भवन निर्माण की स्वीकृति ले सकेंगे। इतना ही नहीं ऑनलाइन जान सकेंगे कि कितनी राशि जमा करना है, कब तक करना है, किस तरह भवन बनेगा। इसमें आवेदकों को भवन का नक्शा भी ऑनलाइन फीड करना होगा। इसके बाद स्वीकृति मिलेगी।

खबरें और भी हैं...