पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दूधकच्छ में यात्री प्रतीक्षालय का बेस तैयार

दूधकच्छ में यात्री प्रतीक्षालय का बेस तैयार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दूधकच्छ में यात्री प्रतीक्षालय का बेस तैयार

भास्कर संवाददाता| टिमरनी
ग्राम पंचायत दूधकच्छ में रहटगांव-सोडलपुर मार्ग पर ग्राम पंचायत द्वारा 2.50 लाख से यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण जनपद निधि से कराया जा रहा है। अब तक बेस का निर्माण हो चुका है। इसके बनने से ग्रामीणों को गर्मी व बारिश के दिनों में परेशानी नहीं होगी। इससे दूधकच्छ, पानतलाई, छिदगांव के ग्रामीणों को फायदा होगा। ग्रामीण उमेश बिल्लोरे, दिनेश राजपूत, घनश्याम तिवारी ने कहा प्रतीक्षालय बनाने की मांग काफी समय से की जा रही है।

सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक बालाजी मंदिर में रविवार को

भास्कर संवाददाता| खिरकिया
परशुराम जयंती को लेकर सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक रविवार को होगी। समाज के अध्यक्ष महेश शर्मा ने बताया बैठक रात 8 बजे बालाजी मंदिर में होगी। इसमें भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर होने वाले आयोजनों पर चर्चा की जाएगी।

खबरें और भी हैं...