पारंपरिक लोक गीतों पर मंडलों ने दी प्रस्तुति
पारंपरिक लोक गीतों पर मंडलों ने दी प्रस्तुति
भास्कर संवाददाता| हरदा
विधायक निवास पर आयोजित गणगौर उत्सव में शुक्रवार को विभिन्न मंडलियों के कलाकारों ने पारंपरिक लोक गीतों पर प्रस्तुति दी। दोपहर में आसपास के गांवों से आए भजन मंडल के गायक कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा और शृंगार के बाद स्वांग रचे। जिन्हें श्रोताओं ने बेहद पसंद किया। शुक्रवार को मंडल के कलाकारों के साथ भजनों की धुन पर विधायक भी थिरके। विधायक डॉ. आरके दोगने ने सभी मंडलों के कलाकारों को उपहार देकर सम्मानित किया। शुक्रवार को बालागांव महिला मंडल, रहटाकलां,धौलपुर, सोडलपुर, कोठरा, मझली, बूंदडा, कमताड़ा, ऊडा, कपासी आदि गांवों के कलाकारों ने प्रस्तुति दी।
उड़ा की बैलजोड़ी ने पिपरिया में जीता पहला व तीसरा पुरस्कार
टिमरनी| होशंगाबाद जिले के पिपरिया में बैलजोड़ी दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें उड़ा के लक्की पटेल की बैलजोड़ी ने प्रतियेागिता में पहला पुरस्कार 21 हजार रुपए जीता है। दूसरा पुरस्कार 17 हजार बैतूल की बैलजोड़ी और तीसरा पुरस्कार 11 हजार लक्की पटेल की दूसरी बैलजोड़ी ने जीता है।