धर्म... मातारानी के पंडाल में 6 मंडलियों ने दी प्रस्तुति
टिमरनी| शीतला माता मंदिर के पास गणगौर उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आयोजक लीलाधर वर्मा ने बताया इसमें 6 मंडलियों के कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी गई। यह प्रस्तुति सोडलपुर, आलमपुर, पोखरनी, चारखेड़ा, नजरपुरा, सिरकंबा के कलाकारों द्वारा दी गई। जिसे देखने सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे। वहीं महिलाएं दिन में आम के पेड़ के नीचे पाती खेल रही हैं।