ग्राम पंचायतों में आज होगी विशेष बैठक
टिमरनी/करताना| विकासखंड की ग्राम पंचायतों में शनिवार ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। सभी ग्राम पंचायतों में बाबा साहब अंबेडकर जयंती पर विशेष ग्राम सभाएं होंगी। इसमें हितग्राही प्रधानमंत्री आवास सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकेंगे, इसके साथ ही समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा।