कौशल दास महाराज पंचतत्व में विलीन
टिमरनी| नगर के बस स्टैंड चौराहे पर स्थित श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर के पुजारी कौशलदास महाराज का गुरुवार को निधन हो गया। अंतिम यात्रा नगर में पालकी सजाकर निकाली गई। अंतिम संस्कार भिलाडिया घाट पर किया गया। जहां महामंडलेश्वर ओंकारदास महाराज, महंत जयरामदास महाराज, महंत हनुमानदास, महंत लघुरामदास महाराज, अशोकदास महाराज सहित अन्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।