किसान सम्मान यात्रा में तिलक कर किया जागरूक
किसान सम्मान यात्रा में तिलक कर किया जागरूक
भास्कर संवाददाता| टिमरनी
विधानसभा क्षेत्र में निकाली जा रही किसान सम्मान यात्रा का रविवार को समापन हुआ। विधायक संजय शाह के नेतृत्व में कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचे और किसानों को तिलक लगाकर सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। किसानों का तिलक लगाकर सम्मान किया। किसानों को शिवराज सरकार द्वारा समर्थन मूल्य, बोनस व फसल बिक्री पर राशि देने की जानकारी दी। इस दौरान टिमरनी, रहटगांव, सिराली मंडल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
खरीदी केंद्र के नजदीक तक पहुंची आग, जलने से बचा गेहूं
भास्कर संवाददाता| हरदा
अबगांवकलां के पास समर्थन मूल्य के खरीदी केंद्र पर रविवार को लाखों का गेहूं जलने से बच गया। नरवाई की आग ने केंद्र को तीन ओर से घेर लिया। तेज हवा से आग तेजी से केंद्र की आेर बढ़ रही थी। इसी बीच कुछ किसानों ने ट्रैक्टर से खेत बखर दिए। इस दौरान हवा का रुख भी अचानक बदल गया। इससे गेहूं जलने से बच गया।