पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ठेकेदार ने 50 की जगह 200 घन मीटर मुरम खोदी, ग्रामीणों ने एसडीएम से की शिकायत

ठेकेदार ने 50 की जगह 200 घन मीटर मुरम खोदी, ग्रामीणों ने एसडीएम से की शिकायत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले में खनन माफिया बेखौफ हैं। ग्राम पंचायत भादूगांव में ठेकेदार ने टेमागांव-छिदगांव रोड निर्माण के लिए मुरम खनन की मंजूरी ली। इसके बाद प्रशासन ने ठेकेदार को 50 घन मीटर की मंजरी दी, लेकिन ठेकेदार ने मनमानी करते हुए 200 घन मीटर में खुदाई कर दी। इतना ही नहीं ग्रामीणों को भी मुरम का विक्रय किया जा रहा है। ग्राम पंचायत भादूगांव के ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए एसडीएम पीके पांडे से रविवार को शिकायत की है।

ठेकेदार ने छिदगांव-टेमागांव मार्ग पर सड़क का बेस बनाने और साइड सोल्डर भरने के लिए नदी के पास से मुरम खनन की परमिशन ली है। मामले में सरपंच दुर्गा बाई उइके ने ठेकेदार की शिकायत एसडीएम से की है। इतना ही नहीं ओवरलोड डंपरों के कारण सड़क की हालत भी खराब हो रही है। इसके बाद ग्रामीणों ने शनिवार को डंपर पकड़ा और थाने में खड़ा करा दिया। मामले में कार्रवाई की मांग की है।

मैं कल ही रहटगांव तहसीलदार को भेजकर मामले की जांच कराता हूं। नपाई की जाएगी, दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। पीके पांडे, एसडीएम, टिमरनी

खबरें और भी हैं...