नेशनल हाईवे पर पुलिया के पास गिरी बाइक, तीन घायल
टिमरनी| नेशनल हाईवे 59 ए पर तहसील कार्यालय के पास शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे बाइक अनियंत्रित होने से तीन युवक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक सामरधा गांव में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में मैच खेलने जा रहे थे। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया बाइक की हेडलाइट बंद थी। जिससे अंधेरे की वजह से बाइक पुलिया के बोर्ड से टकरा गई। घायलों में मनियाखेड़ी निवासी उमेश पिता मौजीराम (18), दीपक पिता मुकेश (19) व भादूगांव निवासी कमलेश पिता कैलाश (20) शामिल हैं। घायलों को हाथ, पैर व सिर में चोटें आईं हैं। घायलों को इलाज के लिए शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया है।