पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीपल वाला नाला गहरीकरण की मांग

पीपल वाला नाला गहरीकरण की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांकरिया| गांव के पीपल वाले नाला का गहरीकरण नहीं होने की वजह से बारिश का पानी किसानों के खेतों में भर जाता है। इस कारण फसल खराब होती है और उन्हें नुकसान उठाना पड़ता है। किसानों ने नाला गहरीकरण कराने की मांग की। जानकारी के मुताबिक मसनगांव पंचायत के तहत आने वाले कांकरिया गांव में होशंगाबाद-खंडवा स्टेट हाईवे से लगे पीपल वाला नाला में गाद जमा हा़े गई है।

22 मई से कोटवार करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल

टिमरनी| मप्र ग्रामरक्षक कोटवार-चौकीदार संघ के आव्हान पर 22 मई से जिले के कोटवार अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। संघ के तहसील अध्यक्ष रामकिशन ने बताया शासन से संघ की दो सूत्रीय मांगें है। इनमें प्रदेश के कोटवारों को कलेक्टर रेट पारिश्रमिक देने व जमीन के मालिकाना अधिकार के स्पष्ट आदेश देने की मांग शामिल है। इन्हीं मांगों को लेकर जिले के कोटवार भोपाल आंदोलन में शामिल होंगे।

खबरें और भी हैं...