बीएमओ डॉ. एमके चौरे ने शनिवार को करताना व सोडलपुर का दौरा किया। इस दौरान करताना में दो झोलाछाप डॉक्टरों के दवाखाने पर छापा मारा। जांच के दौरान मौजूद डॉक्टर कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा पाए। इसके चलते बीएमओ ने उन्हें दो दिन में कागजात प्रस्तुत करने के लिए समय दिया है। उन्होंने कहा कार्रवाई के लिए जांच रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी जा रही है।
बीएमओ डॉ. चौरे ने बताया करताना में डॉ रामानंद गुर्जर, डॉ. तन्मय व्यास द्वारा मां नर्मदा पाली क्लीनिक संचालित किया जा रहा है। वहीं दीपक मेडिकल स्टोर्स के बाजू में बिना श्राइन बोर्ड के डॉ. संजय पांडे द्वारा क्लीनिक चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा प्राथमिक जांच के बाद उनके झोलाछाप डॉक्टर होने से इनकार नहीं किया जा सकता। डॉक्टरों को उचित दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए समय दिया है। इसी तरह सोडलपुर में दो दवाखाने बंद मिले।
4
000
0000
टिमरनी। करताना में झोलाछाप डॉक्टर के यहां जांच करते हुए बीएमओ।