पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जल छिड़काव की मांग को लेकर सड़क जाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तिसरा | गोल्डेन पहाड़ी के ग्रामीणों ने जल छिड़काव की मांग को लेकर गोकुल पार्क के समीप शुक्रवार को मुख्य मार्ग को एक घंटे तक जाम रखा। बाद में नार्थ तिसरा प्रबंधन द्वारा जल छिड़काव कार्य शुरू किया गया। इसके बाद आंदोलन समाप्त हुआ। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे बिहार जनता खान मजदूर संघ सह कांग्रेस कमेटी के भोला सहानी ने कहा कि उक्त मार्ग से 24 घंटे कोयले की ट्रांसपोटिंग होती है। इससे काफी मात्रा में प्रदूषण फैलता है। प्रबंधन नियमित जल छिड़काव नहीं कराती है। इसके कारण उक्त कदम उठाना पड़ा। मौके पर सुनील साव, सुरेन्द्र साव, विनोद शंकर, जितेन्द्र, अनील आदि शामिल थे।

खबरें और भी हैं...