पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

छापामारी में तीन ट्रैक्टर कोयला पकड़ाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलकडीहा|ओपी के साउथ तिसरा बेलधौड़ा के समीप शनिवार की शाम सीआईएसएफ ने छापामारी की। यहां पर एक बंद घर से करीब तीन ट्रैक्टर कोयला जब्त किया। जब्त कोयले को अलकडीहा पुलिस के हवाले कर दिया। छापामारी में सीआईएसएफ के अलावा अलकडीहा पुलिस शामिल थी। सीआईएसएफ के कोयला भवन के अधिकारी को किसी ने सूचना दी थी कि बेलधौड़ा से कोयले की तस्करी हो रही है। इसके आलोक में उक्त छापामारी की गई। छापामारी में सीआईएसएफ के इंस्पेक्टर आईपी फ्रांसिस, एसआई विनोद कुमार, अलकडीहा प्रभारी एए मूर्मू दल बल के साथ शामिल थे।

खबरें और भी हैं...