पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • मनुष्य पहले अपने को जागृत करें, तभी समाज जागृत होगा: शास्त्री

मनुष्य पहले अपने को जागृत करें, तभी समाज जागृत होगा: शास्त्री

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनुष्य को समाज में कैसे रहना चाहिए और समाज के प्रति उनका क्या दायित्व है। इसका बोध होना चाहिए। तभी व्यक्ति और समाज का कल्याण संभव है। उक्त बातें अलकडीहा शिव मंदिर प्रांगण में चल रहे सात दिवसीय श्री मद भागवत कथा के चौथे दिन कथा वाचक संदीप शास्त्री ने कही। उन्होंने कहा कि मनुष्य को पहले अपने आपको जागृत करना होगा। तभी हमारा समाज जागृत होगा। मनुष्य जीवन के क्या उद्देश्य है यह मनुष्य को समझना होगा। भागवत कथा में भगवान विष्णु के लीला का वर्णन है। भागवत कथा के सुमिरन से मानव जीवन के सभी कष्ट दूर होते है।

गोलकडीह में भागवत कथा वाचक संदीप शास्त्री।

श्रीश्री रामचरित मानस यज्ञ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

टुंडी टुंडी में पिछले 9 मई से चल रहे श्री श्री राम चरित मानस यज्ञ एवं सम्मेलन का लगातार 33 वां वर्ष के इस अवसर पर गोरखपुर से आइ मानस कोकिला सुश्री साधना शास्त्री द्वारा प्रति दिन संगीतमय मानस प्रवचन में भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है. प्रवचन के क्रम में रामजन्मोत्सव बाल लीला राम विवाह लंका विजयी आदि का भक्तों ने खूब आनन्द लिया ।कार्यक्रम के इस अवसर पर टुंडी के विधायक राजकिशोर महतो बाघमारा के विधायक ढुल्लू महतो ने भी यज्ञ स्थल पहुंच कर यज्ञ देवता एवं यज्ञाचार्य से आशीर्वाद लिया। यज्ञ के सफल आयोजन में रवींद्र चौधरी, जयंत जायसवाल,पंकज विश्वकर्मा सहित वॉलेन्टियर्स का अहम योगदान है ।

खबरें और भी हैं...