तिसरा|थानांतर्गत गोलकडीह रानी सती मंदिर के समीप रहने वाले सहदेव निषाद के घर का ताला चोरों ने तोड़कर लगभग 20 हजार रुपए की संपत्ति चुरा ली। घटना की शिकायत सहदेव की प|ी व सहिया पुष्पला देवी ने तिसरा पुलिस से की है। इसमें कहा है कि वह पूरे परिवार के साथ अपने पैतृक गांव गई थी। गुरुवार की सुबह जब लौटी तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। घर में रखे कासा के बर्तन, नकद 500 रुपए, कपड़ा सहित अन्य गायब है।