पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मांगों को लेकर सिमेवा ने दिया कार्यालय पर धरना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गाेलकडीह कार्यालय के समीप धरना देते सिमेवा के कार्यकर्ता व मजदूर।

भास्कर न्यूज|तिसरा

छह सूत्री मांगों को लेकर सिमेवा के बैनरतले शुक्रवार को गोलकडीह कार्यालय के समीप एक दिवसीय धरना दिया गया। धरना में प्रबंधन विरोधी नारे लगाए गए। धरनार्थियों ने कहा कि प्रबंधन सिमेवा के लोगों के साथ भेदभाव करना बंद करें, नहीं तो सिमेवा बस्ताकोला क्षेत्र में आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। मौके पर पहुंचे सिमेवा के केंद्रीय महामंत्री सुरेंद्र सिंह ने कहा कि बीसीसीएल प्रबंधन केवल मजदूरों पर कोयला उत्पादन करने के लिए जोर डालती है। लेकिन पदोन्नति के नाम पर पीछे हट जाती है। ऐसे में मजदूरों का मनोबल गिरता है। कोल इंडिया कमर्शियल माइनिंग कर बीसीसीएल को बर्वाद करना चाहती है। इसके विरोध में मजदूरों को जागना होगा। धरना पर बैठने वालों में विष्णु प्रसाद शर्मा, अशोक कुमार पांडे, भगवान प्रसाद, मनोरंजन सिंह, कुर्बान मियां, पिंटू कुमार सिंह, राहुल कुमार महतो, अखिलेश तिवारी शामिल थे। वहीं संबोधित करने वालों में कैलाश सिंह, शक्ति कुमार निराला, लक्ष्मण रविदास, राम बदन राम आदि शामिल थे। वहीं धरनार्थियों के साथ दोपहर बाद वार्ता हुई, जिसमें डीपीसी मुद्दे पर गोलकडीह के परियोजना पदाधिकारी ने सहमति जता दी है।

खबरें और भी हैं...