बस्ताकोला क्षेत्र की पूजा कुइया कोलियरी कार्यालय के समीप नौ सूत्री मांगों को लेकर सिमेवा का अनिश्चितकालीन धरना सोमवार से शुरू हुआ। धरना में सिमेवा के लोगों ने प्रबंधन पर वादा खिलाफी करने का आरोप लगाया। वक्ताओं ने कहा कि 2017-18 के आधार पर भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के प्रायः सभी यूनिटों में श्रमिकों को वर्गीकरण एवं पदोन्नति का लाभ मिल गया है। परंतु कुइया कोलियरी में कार्यरत मजदूरों को इसका लाभ नहीं मिला है। 2017-2018 का डीपीसी का रिजल्ट घोषित करें। सेवानिवृत्त कर्मी का अभी तक एसएलपी का एरियर भुगतान नहीं हुआ है, जल्द भुगतान किया जाए। जो कर्मी को वर्षों से सरफेस में खटाया जा रहा है। उसे उस पद पर पर पदोन्नति की जाए। एसएलपी के हकदार को एसएलपी का लाभ नहीं मिल रहा है। जो कर्मी जिस पद के लिए काम कर रहे हैं। उसे उसका पदनाम दिया जाए। वैसे कर्मी जो कुइया जीरो सीम खदान के कर्मी हैं। उनसे सरफेस में काम लिया जा रहा है। भूमिगत भता दिया जाए। जब तक सभी मांगे पूरी नहीं हो जाती है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर सिमेवा के केंद्रीय महामंत्री सुरेंद्र सिंह, बीसीसीएल जोन के महामंत्री आदित्य नाथ झा, प्रकाश दे, सदरे आलम, दिनेश मिश्रा, रामबली पासवान, मुन्ना पासवान, केसी मंडलो आदि थे।