पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विधायक आवास के घेराव को लेकर की चर्चा

विधायक आवास के घेराव को लेकर की चर्चा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैठक में उपस्थित आंगनबाड़ी कर्मी।

भास्कर न्यूज | तिसरी

तिसरी प्रखंड आंगनबाड़ी संघ की बैठक रविवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित अग्रवाला उच्च विद्यालय के प्रांगण में हुई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रंजना वर्मा ने की। उन्होंने कहा बीते 17 जनवरी को झारखंड सरकार के सचिव ने आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका और पोषण सखी के 14 सूत्री मांगों का आश्वासन देने के चार महीने बीतने के बाद भी उसे लागू नहीं किया जा सका। आगामी 23 मई को धनवार विधायक राजकुमार यादव के पैतृक आवास गावां प्रखंड के बिशनीटिकर सभी सेविका, सहायिका और पोषण सखी पहुंच कर घेराव करेंगे और मांगें पूरी करने की अपील करेंगे। इसके बाद भी सरकार की नजर नहीं खुलेगी तो 30 मई को मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर विमला देवी, निर्मला देवी, मंजू चौधरी, आभा गुप्ता, कंचन भारती, किरण भारती, आशा देवी, उषा देवी, बेबी खातून, निधि कुमारी, बबिता देवी, सुनीता देवी, अनिता देवी समेत तिसरी प्रखंड के दर्जनों सेविका-सहायिका और पोषण सखी शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...