तिसरी प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को प्रधानमंत्री आवास पूर्ण करने के लिए बीडीओ सुनील प्रकाश की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। कुमार ने कहा तिसरी प्रखंड के सभी पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास को मई महीने के भीतर पूर्ण करना है। जिसमें कई ऐसे भी लाभुक हैं जो आवास निर्माण करने के लिए रुपए निकाल कर खा गए या अन्य कार्यों में लगा दिए। वैसे लाभुक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने और उठाई गई राशि का रिकवरी करने का निर्देश जिला से आ चुका है। प्राथमिकी और रिकवरी से बचना है तो लाभुक आवास को जल्दीबाजी में मई महीने के भीतर पूर्ण करें। इस मौके पर जिला परिषद् रामकुमार रावत, राजकीय अस्पताल तिसरी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अवधेश कुमार, अंचल कार्यालय के वरीय सहायक टुनटुन राय, एमपीडब्ल्यू निर्मल कुमार, कम्प्यूटर ऑपरेटर बिक्की सिन्हा, प्रमोद कुमार सिंह, भिखारी दास समेत सभी पंचायतों के मुखिया और पंचायत सेवक मौजूद थे।