पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सांस्कृतिक ज्ञान परीक्षा के सफल छात्रों को प्रमाण पत्र

सांस्कृतिक ज्ञान परीक्षा के सफल छात्रों को प्रमाण पत्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परीक्षा में सफल छात्र को प्रमाण पत्र देतीं प्रमुख।

भास्कर न्यूज | तिसरी

भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान परीक्षा में प्रथम द्वितीय और तीसरा स्थान करने वाले छात्रों को शुक्रवार को तिसरी प्रखण्ड के प्रमुख नीलम देवी मॉडल विद्यालय तिसरी के प्रभारी प्रधानाध्यापिका प्रमिला सिंह और सहायक शिक्षक गणेश महतो द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । प्रमुख नीलम देवी ने कहा बच्चे देश का भविष्य हैं जो बच्चे बचपन से कुछ नया करते हैं उनके प्रति एक अनुमान लगाया जाता है कि आने वाले समय में वे अपने देश राज्य और समाज के लिए कुछ करेंगे। उन्होंने कहा जो बच्चे प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त नहीं किये वे भी प्रथम स्थान प्राप्त कर सकते हैं। उन्हें थोड़ा और मेहनत करने की जरूरत है । प्रभारी प्रधानाध्यापिका प्रमिला सिंह ने बताया कि सप्तम वर्ग से प्रथम स्थान विशाल कुमार, द्वितीय उपेन्द्र पंडित और तृतीय हिमांशु कुमार, अष्टम वर्ग से प्रथम बिपिन कुमार, द्वितीय अनिल कुमार, तृतीय दानिश कुमार, नवम वर्ग से प्रथम रोशनी कुमारी, द्वितीय साहिल कुमार और तृतीय गुड़िया कुमारी ने प्राप्त किया है। इसके अलावा 25 अन्य छात्र भी पास किया है। सहायक शिक्षक गणेश महतो ने कहा मॉडल विद्यालय तिसरी के छात्र हमेशा कुछ नया करे इसके लिए शिक्षक एवं शिक्षिका प्रयासरत रहते हैं। इस मौके पर प्रबन्धक समिति के अध्यक्ष विनय कुमार काजी समेत कई अभिभावक भी शामिल थे।

खबरें और भी हैं...