तिसरी प्रखंड स्थित पंचायत भवन में प्रधानमंत्री आवास, मनरेगा कार्य योजना और स्वच्छ भारत मिशन योजना की समीक्षा के लिए सोमवार को बीडीओ सुनील प्रकाश की अध्यक्षता में पंचायत सेवक, रोजगार सेवक और जूनियर इंजीनियर के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीडीसी बालमुकुंद दास उपस्थित हुए। उन्होंने कहा प्रखंड में जितनी भी योजनाएं चल रही हैं सभी में योजना बोर्ड होना अनिवार्य है। प्रत्येक पंचायत में मनरेगा के तहत 100 मजदूर कार्यरत रहना चाहिए। हर पंचायत में एक साथ चार योजनाएं संचालित होनी चाहिए। प्रधानमंत्री आवास और पुराने इंदिरा आवास जल्द से जल्द पूर्ण होने चाहिए। स्वच्छ भारत मिशन के तहत तिसरी प्रखंड में लंबित सभी शौचालय समय पर पूर्ण होने चाहिए ताकि तिसरी प्रखंड को ओडीएफ घोषित किया जा सके। डीडीसी दास ने कहा जो पंचायत सेवक, रोजगार सेवक, इंजीनियर कार्य को पूर्ण कराने में ध्यान नहीं देंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। बैठक समाप्ति के पश्चात् डीडीसी तिसरी पंचायत क्षेत्र के पन्दनाटांड गांव पहुंच कर प्रधानमंत्री आवास की जांच किए। उस गांव में पानी की समस्या को देख कर ग्रामीणों की सुविधा के लिए उस गांव में कुआं बनवाने का निर्देश बीडीओ को दिया। कहा सड़क की भी व्यवस्था दुरुस्त नहीं है इसलिए पीसीसी बनाया जाए, ताकि ग्रामीणों को परिवहन में किसी तरह की परेशानी न हो सके। बैठक में प्रधानमंत्री आवास के जिला समन्वयक, जिला परियोजना पदाधिकारी बसंत कुमार, सहायक अभियन्ता राजीव कुमार, कनीय अभियन्ता अशोक कुमार भार्गव, संजय साहू, बिरेन्द्र कुमार, मनरेगा बीपीओ मेहबुब आलम, पंचायत सेवक ऋषिकांत कुमार, रामजीत यादव, मंजूर आलम, महेश्वर राय, रोजगार सेवक कांग्रेस मिस्त्री, पुष्पा बेसरा, सलोनी मुर्मू, प्रखंड सहायक इरफान आलम, सुनील पंडा, कंप्यूटर ऑपरेटर बिक्की सिन्हा, प्रमोद कुमार सिंह, भिखारी रविदास आदि थे।
समीक्षा बैठक में उपस्थित डीडीसी।
पंदनाटांड गांव पहुंच योजना का निरीक्षण करते डीडीसी व अन्य।