विश्व डेंगू दिवस पर रोग के बताए गए लक्षण
प्रशिक्षण में उपस्थित प्रशिक्षणार्थी।
भास्कर न्यूज | तिसरी
तिसरी प्रखंड मुख्यालय स्थित न्यू आइडियल कौशल विकास केंद्र में बुधवार को राजकीय अस्पताल तिसरी के सहायक चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विजय कुमार ने विश्व डेंगू दिवस के अवसर पर एनिमेशन कंप्यूटर व मेकअप आर्टिस्ट के बैच वाइज 240 प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु छात्रों को बताया कि एडिस मच्छर के काटने से डेंगू मलेरिया होता है। डेंगू मलेरिया तीन प्रकार के होते हैं। साधारण डेंगू बुखार, डेंगू हेमरेजी बुखार और डेंगू सॉक्स सिमरम बुखार होता है। मच्छर के शरीर में काला और सफेदधारी होता है जो एडिस मच्छर की पहचान है। तेज बुखार, सिर दर्द होना, खसरा जैसा लाल दाग शरीर में होना, नाक बहना, उलटी होना इत्यादि इसका लक्षण है। इस मौके पर निर्मल कुमार, आदित्य कुमार यादव, अमरेंद्र, संस्थापक राजकिशोर पासवान, एनिमेशन शिक्षक रामकृष्ण दास, सुधांशु कुमार, सरफराज, सूर्यदेव कुमार, मेकअप आर्टिस्ट समेत दर्जनों 240 विद्यार्थी शामिल हुए।