पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • क्षेत्र में आपसी प्रेम व भाई चारे के लिए नहीं निकाली शोभायात्रा

क्षेत्र में आपसी प्रेम व भाई चारे के लिए नहीं निकाली शोभायात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्र में आपसी प्रेम व भाई चारे के लिए नहीं निकाली शोभायात्रा

टोडाभीम|
बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह में सभी जाति और समुदायों के प्रबुद्धजन भाग लेते हैं। शोभायात्रा का कस्बे में विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं व्यापारी संगठनों के द्वारा स्वागत समारोह का आयोजन होता आया है लेकिन शुक्रवार को प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के द्वारा इस संबंध में हुई चर्चा के बाद समाज के लोगों ने सामाजिक समरसता की भावना को देखते हुए शोभायात्रा का कार्यक्रम निरस्त कर दिया।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी मनाई जयंती

उपखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में भी अंबेडकर जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। गांव मातासूला, बालघाट, खेडी, बदलेटा बुजुर्ग, कुढ़ावल, बीसनपुरा, मांचडी में अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाबा साहब की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण किया।

खबरें और भी हैं...